Advertisement

विधायक डॉ लंबोदरपूर्व  ने मधुकपुर में किया सौ केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकपुर गांव में 21 जुलाई को सौ केवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। लोकार्पण पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि मेरे रहते क्षेत्र के रहिवासी अंधकार में नहीं रहेंगे। कहा कि मेरी सोच हमेशा जनहित से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर रही है। मैं उसे धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास कर रहा हूं।

मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो का विजन हमेशा विकासोंमुखी रहा है। उनके पांच वर्षों के कार्यकाल में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास हुआ, उतना पिछले 40 वर्षों में नहीं हुआ था। यही कारण है कि उन्हें विकास पुरुष कहा जाता है।

उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने पुर्व विधायक डॉ महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय रहिवासियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पुर्व विधायक क्षेत्र से जुड़े रहे और हमारी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि वास्तव में बधाई और सम्मान के पात्र हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *