
प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। सावन महीने की दूसरी सोमवारी एवं एकादशी तिथि 21जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में पेटरवार, बुंडू, ओरदाना, उत्तासारा, कोह, चरगी, सदमा, चांदो, मायापुर, चांपी, खेतको, पतकी, चलकरी, पिछरी आदि पंचायतों के शिवालयों में श्रद्धालु भक्तिभाव से भगवान शिव की आराधना की।
इस क्रम में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित शिवालय, छपरडीह दामोदर नदी-खांजो संगम तट, वन प्रक्षेत्र महादेव पत्थरधाम में प्रातः से ही महिला, पुरुष श्रद्धालुओं को भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पण करते देखा गया। छपरडीह के मंदिर में आचार्य गौरबाबा की उपस्थिति में कई श्रद्धालुओं द्वारा महाप्रसाद साबुदाना का खीर वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply