Advertisement

श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ की भव्य श्रृंगार-आरती

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर 21 जुलाई की संध्याकालीन बेला में सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने एकत्रित होकर बाबा हरिहरनाथ का श्रृंगार दर्शन किया और संध्या आरती में भाग लिया।

जानकारी के अनुसार बाबा हरिहरनाथ का आज का भव्य श्रृंगार मनमोहक था और बरबस भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बाबा हरिहरनाथ की गर्भ गृह में दैनिक आरती के अलावा वाराणसी से पहुंचे प्रसिद्ध आरती मंडली ने भी मंदिर परिसर में बाबा हरिहरनाथ की विशेष आरती की।
इस अवसर पर सोनपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह के माध्यम से बाबा हरिहरनाथ का भव्य श्रृंगार एवं आरती का आयोजन किया गया।

था। पिंकू सिंह ने बताया कि आरती और प्रसाद के साथ – साथ भक्तों के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान बाबा हरिहर नाथ की जय जयकार से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गूंज रहा था। इस मौके पर उपस्थित हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा हरिहरनाथ की परिक्रमा की। भक्तों ने नवग्रह देवताओं सहित विभिन्न देवी- देवताओं का भी दर्शन पूजन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *