Advertisement

कथारा से कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा से पवित्र सावन माह में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक देवघर स्थित बैजनाथ धाम में शिवजी को जलार्पण करने को लेकर 20 जुलाई को रवाना हो गया।

जानकारी के अनुसार कथारा चार नम्बर तथा महली बांध पिपरा टोला से दर्जनो कांवरियों का जत्था 20 जुलाई की सुबह सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। जहां से पवित्र गंगा जल लेकर शिव भक्त देवघर स्थित भोलेनाथ को जलाभिषेक करेगा।

मौके पर कथारा चार नंबर मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कथारा के श्रद्धालूजन परिवार एवं मित्रों के साथ समूह बनाकर सुल्तानगंज जाते हैं। वहां से पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में जल भरकर पैदल कावड़ यात्रा प्रारंभ करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को गंगा का जल अर्पण करते हैं। उसके बाद वापसी के क्रम में बासुकीनाथ ने भी जल अर्पण, पूजा अर्चना करते हुए वापस घर पहुंचकर यात्रा का समापन होता है।

बाँध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव ने बताया कि बाँध पंचायत के रहिवासी पिछले 15 वर्षों से पवित्र सावन माह में देवघर बाबा बैजनाथ धाम जल अर्पण करने के लिए पैदल जाते हैं। मौके पर भोले भक्त अजय कुमार सिंह, उमेश यादव, सुजीत मिश्रा, रवि पांडेय, गुप्तेश्वर पांडेय, सोनू पांडेय, दीपचंद यादव, यदु यादव आदि बम उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *