Advertisement

वारिसनगर के नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

नाबालिग के सभी दुष्कर्मी की हो तत्काल गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल से मिले सजा-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में वारिसनगर के एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आया है। आरोपी रसूखदार बताये जा रहे है। इस घटना को लेकर महिला अधिकार संगठन ऐपवा ने मोर्चा खोल दिया है।

वारिसनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह एवं वारिसनगर की महिला नेत्री शांति देवी ने 20 जुलाई को एक भेंट में घटना के तमाम दुष्कर्मी को तत्काल गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

महिला नेताद्वय ने कहा है कि दुष्कर्मी रखुखदार परिवार से है, इसलिए पुलिस घटना की जानकारी के बाबजूद गिरफ्तारी में टालमटोल कर रही है। कहा गया कि अगर अविलंब घटना की जांच कर कथित सामुहिक दुष्कर्म कांड के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो ऐपवा आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। नेताद्वय ने हाल के वर्षो में समस्तीपुर जिला में बढ़ते महिला हत्या- अपराध- दुष्कर्म, छिनतई पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे बारदातों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

विदित हो की वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शीतल पेय खरीदने जा रही एक नाबालिग बच्ची को स्थानीय कुछ मनचले पकड़कर निर्जन स्थान गाछी में ले गये, जहां उसके साथ विभत्स ढ़ंग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के बेहोश होने पर उसे छोड़कर मनचले भाग निकले। राहगीर के शोर मचाने पर आसपास के रहिवासी जुटकर सदर अस्पताल ले गये, जहां उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसे गहन चिकित्सा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। उक्त घटना के बाद रहिवासियों में रोष देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *