प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन ने बीते दिनों नक्सलियों से हुई मुठभेड़ से पुर्व उन्हें मुख्य धारा में लौटने की अपील की थी। नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर सरकार की योजना का लाभ लेने की अपील की गयी थी।
ज्ञात हो कि, गोमिया प्रखंड के हद में बिरहोर डेरा के जिन्गा पहाड़ में बीते 16 जुलाई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में इनामी नक्सली एसजेडसीएम कुंवर मांझी मारा गया था। संयोग की बात है कि घटना के थी एक माह पूर्व 16 जून को गोमियां थाना प्रभारी रवि कुमार, चतरोचट्टी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा एवं पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा विशेष अभियान के तहत वारंट तामील के क्रम में नक्सली कुंवर मांझी के घर जाकर उसकी पत्नी, भाई एवं अन्य परिजन को झारखंड सरकार के आत्म समर्पण नीति को विस्तृत रूप से समझाते हुए कुंवर मांझी को समाज के मुख्य धारा में लौटकर बोकारो जिला प्रशासन के समक्ष आत्मसर्पण करने की हिदायत दी गयी थी। किन्तु समझाने के पूरे एक माह बाद नियति को कुछ और मंजूर था और पुलिस मुठभेड़ में नक्सली कुंवर मांझी मारा गया।

गोमियां थाना प्रभारी ने मीडिया के माध्यम से नक्सल गतिविधि में संलिप्त सभी नक्सली, दस्ता सदस्य तथा नक्सलियों के सहयोगी से अपील कर नक्सली संगठन को छोड़कर सरकार के आत्म समर्पण नीति के तहत आत्म समर्पण कर सरकार के योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ हीं कहा कि इसमें तत्परता से जिला प्रशासन के पदाधिकारी सहयोग करेंगे। कहा गया कि इससे पूर्व भी कई नक्सली ने झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण कर शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे है।
![]()













Leave a Reply