Advertisement

वेदांता प्रबंधन के साथ उपायुक्त ने बैठक कर पर्यावरण संरक्षण व् सीएसआर पर दिया जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में 19 जुलाई को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने ईएसएल स्टील लिमिटेड (वेदांता) चंदनकियारी प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन, जल स्रोतों की स्वच्छता और सीएसआर योजनाओं की समीक्षा पर मुख्य रूप से चर्चा की गयी।

बैठक में जिला उपायुक्त झा ने कंपनी को निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ईजरी नदी के जल प्रदूषण की शिकायतों पर चिंता जताते हुए इसे तत्काल रोकने और सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी कंपनी के कारण जल स्रोत प्रदूषित हो रहा है, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। सीएसआर योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ढालने पर जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि कंपनी को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कौशल विकास और रोजगार परक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने इसे पारदर्शी और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन, कंपनियां और समुदाय मिलकर ही सतत व समावेशी विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, ईएसएल वेदांता के डिप्टी सीईओ रविश शर्मा, सीएसआर नोडल शक्ति कुमार, पीआर हेड संजय सिन्हा, तपेश चंद्र नस्कर, पी एन पाठक सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *