Advertisement

पहलेजा घाट से लाखों कांवरियों का दल गरीबनाथ के लिए रवाना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण माह के दूसरे शुक्रवार 18 जुलाई को सारण जिला के हद में पहलेजा धाम से मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ कांवर यात्रा को लेकर पहलेजा घाट से लाखों की संख्या में कांवरियों का दल रवाना हो गये। बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है के गगनभेदी नारों के साथ कांवरियों का यह काफिला पहलेजा -हरिहरनाथ मुख्य मार्ग से चल पड़ा।

जगह -जगह कांवरियों की सेवा के लिए बनाए गए सेवा शिविरों में पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी। विश्राम के लिए भी जगह बनाए गए थे। कांवरियों ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक भी किया। पूरा बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर बाबा हरिहरनाथ की जय जयकार से गूंज उठा।
ज्ञात हो कि, पहलेजा धाम में घाट के किनारे के उन सभी हिस्सों में गंगा के बाढ़ का पानी भर आया है, जहां
कल तक श्रावणी मेला की दुकानें सजी थी।

गंगा माता मंदिर के पीछे पश्चिमी भाग में स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के समीप तक बाढ़ का पानी भर गया है। इसके आगे के पानी में डूब चुके घाट परिसर में अनेक स्थानों पर चौकियां रख दी गईं है, जिससे कांवरियों को स्नान में परेशानी नहीं हो। बरसात की वजह से गंगा माता मंदिर के आगे समस्त परिसर गीली हो गई है। पर्यटन विभाग के टेंट सिटी के बाहर भी कीचड़ हो गया है। जानकारी के अनुसार डाक कांवर मार्ग एवं गंगा माता द्वार के निकट पहलेजा मुख्य सड़क पर श्रावणी मेला लगा है। उसी तरह गंगा माता मार्ग से पहलेजा थाना के मुख्य द्वार तक करीने से दुकानें सजी हैं, काँवरिये अपनी पसंद की सामग्री की खरीद कर सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *