Advertisement

भाकपा माले समस्या रहित समस्तीपुर बनाने का अभियान जारी रखेगा-सुरेंद्र

सड़क पर छोड़े गये बिल्डिंग मेटेरियल बहकर नाला को कर देता जाम-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर में जगह जगह सड़क किनारे गिराकर छोड़े गये बिल्डिंग मेटेरियल सड़क अतिक्रमण करने के साथ ही हवा में उड़कर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। दूसरी ओर उक्त बिल्डिंग मेटेरियल बारिश में बहकर नाला में जाकर नाला जाम कर देता है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक से वसूली कर नगर निगम चुप है।

यह भी एक कारण है कि सावन की पहली ही बारिश में समस्तीपुर शहर जल भराव से कराहता दिखा। दो दिनों से प्रभावित सड़कों, मुहल्लों का मुआयना करने के बाद भाकपा माले टीम के नेतृत्वकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 17 जुलाई को उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण शहर में सड़क पर बिल्डिंग मेटेरियल गिराकर महीनों तक छोड़ दिया जाता है। एक ओर इससे सड़क अतिक्रमण से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। हवा में धूल-कण उड़ने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी ओर सड़क किनारे गिराये गये यही मिट्टी, बालू, गिट्टी आदि बारिश के पानी में बहकर नाले को जाम कर जल निकासी को अवरूद्ध कर देता है। उन्होंने कहा कि इस पर कारवाई करने के बजाय नगर निगम कर्मी वसूली का खेल खेलकर चुप है।

मुआयना टीम सदस्य सह भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क किनारे बिल्डिंग मेटेरियल गिराकर छोड़े रहने के खिलाफ कारवाई का प्रावधान है, फिर ऐसे दोषियों को बचाना अवैध वसूली का संकेत है।
माले नेता ने सड़क पर एवं किनारे में बिल्डिंग मेटेरियल गिराकर छोड़े गये स्थलों का औचक निरीक्षण कर दोषियों पर कारवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की है। टीम में मो. सगीर, दीनबंधु प्रसाद, मनोज कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *