Advertisement

पर्यटन सचिव ने की बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 17 जुलाई को वीसी (वीडिओ कॉन्फ्रेंश) के माध्यम से सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण योजना से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर तथा अपर समाहर्ता मुकेश कुमार वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में चयनित कंसल्टेंट द्वारा बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण के संबंध में तैयार किए गए प्रस्ताव को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पर्यटन सचिव ने इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों एवं चयनित कंसल्टेंट को अन्य आवश्यक निदेश दिए।

विदित हो कि बीते 10 जून को सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं उप विकास आयुक्त यतेन्द्र कुमार पाल ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर को विकसित करने के लिए फेज वन के तहत किए जा रहे कार्यों तथा वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की भांति प्रस्तावित हरिहरनाथ कॉरिडोर निर्माण के लिए तथा रिवर फ्रंट को काली घाट से दीघा पुल तक विकसित किये जाने के लिए संबंधित कंसल्टेंट के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण एवं गंडक तथा गंगा नदी के किनारे को विकसित कर सारण जिले के पर्यटन को बढ़ावा देना मकसद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *