Advertisement

चिन्मय विद्यालय में स्टेम शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो में सीबीएसई द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल डेलीबरेशन के तहत स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, उप-प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बोकारो जिले के 13 विद्यालयों के 25 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने शिक्षण विधियों, नवाचार, स्टेम शिक्षा, डेटा आधारित शिक्षा, ग्रामीण समुदायों में परिवर्तन जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।

मौके पर प्रो. डॉ अभिषेक कुमार पांडेय, सुरेश कुमार और गिरिजेश कुमार निर्णायक मंडल में शामिल थे, जिन्होंने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए शिक्षकों को उपयोगी सुझाव दिए। प्राचार्य सूरज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों के लिए संवाद और सीखने का मंच होती हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायक हैं। कार्यशाला के अंत में सुप्रिया चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में संजीव सिंह, पंचानंद शर्मा, स्मृति वोहरा आदि ने सहयोग दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *