रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम पंचायत बाराडीह के मुखिया पुष्पा देवी ने अपने निजी खर्च से बहादुरपुर के शिव मंदिर में जल जमाव तथा कचरा की सफाई कराई।
कारण यह कि बहादुरपुर स्थित उक्त शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में दिक्कत होती थी। जिसको देखते हुए मुखिया द्वारा श्रद्धालुओं की परेशानियों को दुर करने को लेकर यह कदम उठाई गई।

पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने 17 जुलाई को एक भेंट में कहा कि समीप के बड़ा तालाब का सुंदरीकरण किया गया है और कुछ ही दिनों से मंदिर के समीप बदबू से राहगीरों को परेशानी होने लगा। इसकी सूचना मिलते हीं उन्होंने रहिवासियों के हित में आज अपने निजी खर्च से आस पास किचड़ को साफ कराने का काम की है। मुखिया ने बताया कि होटल वालों कि मनमानी से मंदिर के समीप स्थित तालाब में कचड़ा फेंका जाता था। कचड़े के जमाव से बदबू आ रही थी। जिसके चलते आमजनों के हित में सफाई की गयी गई है।
![]()













Leave a Reply