एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में 17 जुलाई को श्रीश्री मां अंबे दुर्गा पूजा समिति (उत्तरी विस्थापित क्षेत्र) गायत्री मंदिर आलोक मैदान की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता रघुनाथ महतो एवं संचालन गणेश साव द्वारा किया गया।
श्रीश्री मां अंबे दुर्गा पूजा समिति की लगातार कई बार बैठक होने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव प्रक्रिया के तहत वोटिंग कर चुनाव जीतने वाले को ही अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव उपस्थित ग्रामीणों द्वारा रखा गया। यहां मेंबरशिप बनाकर मेंबर्स द्वारा ही अध्यक्ष का चुनाव करने का निर्णय लिया गया था। मेंबर्स ही किसी भी पद पर चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत होंगे इसका भी प्रस्ताव रखा गया था।

इसी के तहत 17 जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन कर चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक सदस्य लाल बाबू हांसदा ने नॉमिनेशन किया, जिसके चलते निर्विरोध उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया।
इसके अलावा संरक्षक रघुनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य देव सिंह, मुरारी सिंह, उपाध्यक्ष गणेश साव, प्रधान महासचिव सूरज महतो, महासचिव जयप्रकाश रवानी, सचिव प्रदीप महतो, कोषाध्यक्ष मधुसूदन रजवार, प्रधान मेला प्रभारी उमेश सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार महतो को बनाया गया। बैठक में उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया और सभी ने नई कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply