Advertisement

फुसरो में सावन महोत्सव को महिलाओं ने बनाया खुशनुमा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्री नगर स्थित जीएसटी वकील मनोज कुमार सिंह के‌‌ आवास में 17 जुलाई को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की हरियाली छटा बिखेरती माहौल को सावन मय कर दिया। महोत्सव के दौरान विविध रूप और हरे रंग से सुसज्जित महिलाओं ने नृत्य, संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर आपस में सावन की खुशियां बांटी। इस दौरान अनेक मनोरंजक गेम्स, सावन हाऊजी‌ सहित कई तरह के छोटे छोटे मनोरंजक खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर जमकर मनोरंजन किया।‌

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सावन के पावन अवसर पर एक दूसरे को बधाई दी और कार्यक्रम के विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच अभी अभी पायलट बने मनोज सिंह के बेटे ऋषिराज सिंह को उपस्थित महिलाओं ने बुके देकर शुभकामना दी। उपस्थित महिलाओं के आग्रह पर ऋषि उर्फ मोलू ने कई बेहतरीन गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि‌ न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक सुषमा सिंह ने कहा कि सावन माह का एक विशेष महत्व है। सावन माह हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है। कार्यक्रम का‌ संचालन नेहा सोनी ने की।‌
इस अवसर पर अवतारी देवी, रीता किशन, खुशबू सिंह, सपना सिंह, माही राज‌, दीपी देवी, रीना बरनवाल, पुनम वर्णवाल, पिंकी देवी, मंजूषा देवी, नीतू देवी, सीमा देवी, नैन्सी, अनोखी, अंघा, वैदिका, रिद्धि, वर्षा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *