
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पेटरवार में अग्निशमालय पदाधिकारी अखिलेश पासवान, राजेश कुमार वर्णवाल एवं गुप्त चरण बेदिया द्वारा 17 जुलाई को विद्यालय के छात्राओं को आग लगने से बचाने के उपाय बताए गये।

इस अवसर पर अग्निशमन टीम द्वारा बताया गया कि अगर कही पर आग लग जाती है तो किस प्रकार खुद को और उपस्थित जनों को बचाया जा सकता है। बताया गया कि अग्नि की दुर्घटना यदि कही हो तो उस परिस्थिति में कैसे खुद बचा जाए और अन्य को भी बचाया जाए। उसका मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षण छात्राओं एवं शिक्षिका सहित सभी कर्मचारियों को दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षाकर्मी और छात्राएं मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply