Advertisement

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के विरोध में ओडिशा बन्द असरदार

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। बीते दिनों ओडिशा में कॉलेज छात्रा सौम्यश्री के खिलाफ हुए अकल्पनीय अत्याचार और राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ राज्य कांग्रेस कमेटी व अन्य राजनैतिक पार्टियों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया। इस दौरान बंद असरदार देखा गया।

जानकारी के अनुसार राजधानी भुवनेश्वर सहित राज्य के सभी जिलों की अधिकांश दुकानें और बाजार बंद रहा। इसी क्रम में बंद के दौरान क्योंझर जिला के हद में जोड़ा ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों में सामान्य जीवन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों के विरोध और नाकेबंदी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस सेवाएं बाधित रही। नाकेबंदी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और इसे जोड़ने वाले राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

इसी तरह, बंद के प्रभाव के कारण शहर की अधिकांश दुकानें और बाजार बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के साथ क्योंझर जिला के हद में भद्रासाहि, बड़बील तथा जोड़ा चाैक में सड़क को अवरुद्ध कर दिया। हालांकि, बंद को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही।

दिवंगत छात्रा सौम्याश्री के साथ हुए अकल्पनीय अत्याचारों और सबसे बढ़कर राज्य में महिलाओं के सुनियोजित उत्पीड़न के विरुद्ध, कांग्रेस और वामपंथी दल सभी समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर 17 जुलाई को पूरे राज्य में संयुक्त रूप से अहिंसक बंद रखा था। आज राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद दिखे। कुल मिलाकर बंद असरदार रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *