सुरक्षित खदान, उत्पादन और सुरक्षित मजदूर व् अधिकारी सुरक्षा के मापदंड-यूनियन
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया के एएडीओसीएम अमलो परियोजना के 7 नंबर कोल डिपो के समीप सड़क दुर्घटना में पीएचडी फीटर गौरीलाल और समसार आलम घायल हो गये। घटना 16 जुलाई की सुबह की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोनों कामगार परियोजना के एक्सावेशन वर्कशॉप ड्यूटी से बाईक जा रहे थे। इसी दौरान 7 नंबर कोल डिपो के समीप ट्रक संख्या-JHO2AA/7067 ने बाईक को ठोकर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए केन्द्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और कहा कि दोनों को गंभीर चोट लगी है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की जा रही है, लेकिन दोनों खतरे से बाहर है।
उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर सहकर्मियों ने सड़क जाम कर दिया। कई श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी सड़क जाम स्थल पहुंच गए। यूनियन नेताओं ने कहा कि हमारे कामगार प्रकृति के विपरीत काम कर राष्ट्रहित में कोयला निकासी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुविधा के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराना प्रबंधन की जवाबदेही है। कोयला खदानों में कामगारों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। कहा कि सुरक्षित खदान, सुरक्षित उत्पादन और सुरक्षित मजदूर -अधिकारी ही सुरक्षा के मापदंड हैं।

कहा कि प्रबंधन सिर्फ कोयला उत्पादन पर ध्यान केंद्रित नहीं करें। सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए। कहा गया कि खदानों के आउटसोर्सिंग और डिपार्टमेंटल पैच से डंपर ज्यादा ट्रिप के चक्कर में सड़क पर ही कोयला गिरा देते हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है। खदान में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था, खदानों के हाल रोड का नियमानुसार लंबाई और चौड़ाई एवं आउटसोर्सिंग पैच में काम करने वाले कामगारों का आई कार्ड होनी चाहिए।
दुर्घटना की सूचना पाकर अधिकारी पहुंचकर नेताओं से बातचीत की और ग्रेडर, डंपर, डोजर मंगाकर तुरंत सड़क को साफ कराया। तब जाकर काम सुचारू रूप से चलना शुरू हुआ। इस दौरान सेफ्टी ऑफिसर उमेश कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर एस सी सिंहा, सेल ऑफिसर विवेक सिंह, माइन इंचार्ज संतोष कुमार सहित यूनियन प्रतिनिधि गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, ओम शंकर सिंह, विकास सिंह, किशुन नायक, महेंद्र चौधरी, चंद्रभान सिंह, आशीष झा, महफूज आलम, प्रमोद सिंह, आनंद विश्वकर्मा, नवीन श्रीवास्तव, मोहम्मद जमाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply