Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में संस्कृति ज्ञान महाअभियान कार्यक्रम की शुरुआत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबाश्री विद्या निकेतन ढोरी में 16 जुलाई को संस्कृति ज्ञान महा अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

खासकर छात्रों, अभिभावकों, युवाओं के बीच तथा ऐसे व्यक्तियों के बीच जिन्होंने अपनी संस्कृति को भुला दिया। यह अभियान 16 से 30 जुलाई तक चलेगी। इसके तहत 16 जुलाई सभी बहनों को संस्कृत बोधमाला की पुस्तक वितरित की गई।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नैतिक मूल्यों का विकास, राष्ट्रीय चेतना का विकास, युवाओं का सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति का संरक्षण है। अतः हम सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों को चाहिए कि हम इस अभियान से अधिक से अधिक रहिवासियों को जोड़ें।

विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि यह अभियान छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक चेतना की भावना को भी बढ़ावा देता है। अतः इस अभियान में हमें अधिक से अधिक रहिवासियों को जोड़ना चाहिए। उक्त उद्घाटन सत्र में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *