
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 16 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने की।
इस अवसर पर बेरमो प्रखंड क्षेत्र के सेक्टर पांच की आंगनबाड़ी सेविका, सभी एएनएम एवं सहिया साथी को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बीडीओ द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की माता जिनके गर्भ में शिशु पल रहे हैं, उन्हें पोषण की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास अनेक शक्ति एवं सुगमता से पोषण हेतु आहार प्राप्त होती है। गर्भवती महिला को हरी साग, सब्जी एवं अनशक्ति आहार जिसमे पोषण तत्व उचित मात्रा में मिलती है का सेवन करना चाहिए। यहां समर अभियान में कुपोषण एनीमिया की पहचान स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, खेलकूद और संस्कृति गतिविधियां सुरक्षा टिप्स और जागरूकता के बारे में बताया गया तथा समर एप का भी प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर बेरमो की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) गीता सोय, महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी , मुक्ति कुमारी, रेखा कुमारी सहित पोषण क्षेत्र की एएनएम, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका उपस्थित थी।
साथ ही इस अवसर पर बीडीओ ने प्रखंड के हद में बेरमो बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं आरमो बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सभी जल सहिया के साथ जल संयोजन शुल्क एवं जलकर वसूली तथा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक भी किया गया। मौके पर बीडीओ के अलावा जिला समन्वयक मोहन कुमार, आईईसी हिमांशु शेखर यादव, कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता शाखा फुसरो तथा सभी जल सहिया मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply