Advertisement

शिशु मंदिर अंगवाली में संस्कृति बोध परियोजना विषय पर कार्यशाला

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में 16 जुलाई को हमारी संस्कृति बोध परियोजना सत्र विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यशाला में आमंत्रित प्रतिनिधि आचार्य गौरबाबा ने सनातनधर्म की उत्पति विषयक परिचर्चा पर उपस्थित जनों को जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित अभिभावक दीर्घा से अभिभावक प्रतिनिधि सुलेखा कुमारी को अपनी संस्कृति ज्ञान-पुस्तक के माध्यम से यह बताया कि सनातन धर्म की उत्पति समुद्र मंथन के दौरान निकली ॐ की ध्वनि से बना है, जो पूरे विश्व में विख्यात हुआ। उन्होंने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि इस धर्म को मिटा पाना कदापि संभव नहीं है। मौके पर प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, आचार्य सजल कुमार मैती सहित अन्य आचार्य, आचार्या, दर्जनों अभिभावक व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *