
पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा राज्य के बालासोर जिला स्थित फकीर मोहन कॉलेज के छात्रा की मौत की घटना अब पूरे ओडिशा में सुलग रही है। खासकर राजधानी भुवनेश्वर अब जाग रहा है। बीजू जनता दल के नेता सत्तारूढ़ दल के खिलाफ गरज रहे है।
बीजद ने 16 जुलाई को राजधानी भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन का घेराव करने के साथ ही अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता गण भुवनेश्वर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर धरना प्रदर्शन (लोअर पीएमजी) में बीजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पर रहा है। जब बीजद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, तो पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस के साथ झड़प में बीजद के एक वरिष्ठ नेता घायल हो गए हैं। बीजद नेता प्रणब प्रकाश दास उर्फ बॉबी दास, प्रीति रंजन घोड़ई उर्फ डैनी और राज्यसभा सांसद सुलता देव के घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार बॉबी दास को अपोल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि डैनी घोड़ई और सुलाता देव को कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों घायल नेता खतरे से बाहर बताये जा रहे है।
![]()













Leave a Reply