नशा मुक्त समाज देश को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकता है-प्राचार्य
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 16 जुलाई को जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्कूल परिसर में प्रार्थना सभा के बाद जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित जिला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 केस वर्कर मनोज कुमार दास द्वारा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण आदि विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर 1098 पर फोन करने को कहा गया।
जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएवी चिड़िया के प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या है। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त जीवन को बढ़ावा देने के लिए सबों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज देश को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकता है।

मौके पर डीएवी चिड़िया के शिक्षकों यथा कर्ण सिंह आर्य, राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, ललित महतो, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, ललित महतो, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद, शिक्षकेत्तर कर्मी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी आदि उपस्थित थे।
ध्यान देने योग्य है कि उक्त अभियान क्षेत्र के अन्यत्र स्थानों में भी चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) एवं पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग प्राप्त है। साथ ही साथ बच्चों को बाल अधिकार एवं आत्मरक्षा की जानकारी दी जा रही है।
![]()














Leave a Reply