अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में 7 जून को पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल संरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष वॉकथन (पदयात्रा) एवं पंपलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अपने संबोधन में कहा कि आईएलसीएडी जैसे अंतर्राष्ट्रीय अभियान यह संदेश देते हैं कि रेलवे की सुरक्षा सिर्फ कर्मचारियों की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें लेवल क्रॉसिंग पर विशेष सतर्कता रखनी चाहिए, जिससे हम दुर्घटनाओं को शून्य तक ला सकें।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सोनपुर रेल मंडल के पीआरआई रामप्रताप सिंह ने बताया कि सोनपुर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्काउट्स एवं गाइड्स तथा स्थानीय रहिवासियों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। बताया कि वॉकथन की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हुई और यह रेलवे स्टेशन, आसपास के रेलवे कॉलोनी एवं मुख्य लेवल क्रॉसिंग तक आयोजित की गई।
पीआरआई के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मानव- संचालित व ऑटोमैटिक लेवल क्रॉसिंग पर सावधानी बरतने, रेलवे नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए समाज को जागरूक करना था।
उन्होंने बताया कि वॉकथन के दौरान राहगीरों के बीच रेलवे सुरक्षा से जुड़े सूचना-पत्र (पंपलेट) वितरित किए गए, जिनमें दर्शाया गया कि कैसे एक छोटी सी असावधानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। साथ ही, रहिवासियों से अपील की गई कि वे फाटक बंद होने की स्थिति में रेलवे ट्रैक पार न करें एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करें।

मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अपने संबोधन में कहा कि आईएलसीएडी जैसे अंतर्राष्ट्रीय अभियान यह संदेश देते हैं कि रेलवे की सुरक्षा सिर्फ कर्मचारियों की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हमें लेवल क्रॉसिंग पर विशेष सतर्कता रखनी चाहिए जिससे हम दुर्घटनाओं को शून्य तक ला सकें। संपूर्ण सहभागिता और संदेश से जुड़े यह कार्यक्रम संरक्षा विभाग के कुशल समन्वय एवं जन सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इससे यात्रियों, ग्रामीणों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं में रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और उनमें यह संदेश गया कि सावधानी ही सुरक्षा है। कार्यक्रम का समापन मंडल रेल प्रबंधक सूद द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाकर एवं सभी सहभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply