Advertisement

प्रेमी ने प्रेमिका के पिता की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में अमनौर अमनौर क्षेत्र के खासपट्टी गांव में 7 जून को स्थानीय रहिवासी मोतीलाल महतो को उनके घर पर चाकू घोप कर हत्या कर दी गयी। इस मामले में मृतक की पुत्री और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में अमनौर पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। हत्या की सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमनौर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से हत्याकांड में प्रयुक्त खून लगे चाकू को बरामद कर इस घटना में संलिप्त मृतक की पुत्री सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक के परिजन के फर्द ब्यान के आधार पर अमनौर थाना में कांड क्रमांक-172/25 धारा-331 (6)/126 (2)/118(1)/118(2)/109 (1)/103 (1)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया है। जल्द ही दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी में अमनौर थाना क्षेत्र के खासपट्टी रहिवासी नथुनी महतो का पुत्र रामबाबू कुमार एवं एक महिला अभियुक्त शामिल है। आरोपी महिला मृतक की पुत्री बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में मिलने पहुंचे युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाईल फोन जब्त किया है। मौके पर अमनौर थानाध्यक्ष एवं थाना के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *