एक अपराधकर्मी गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में एकमा थाना क्षेत्र के राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में घटित लूट एवं गोलीबारी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी की गिरफ्तारी की गयी है, जबकि घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारण (छपरा) से प्राप्त खबर के मुताबिक एकमा में लूट एवं गोलीबारी की घटना का उद्भेदन कर घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस के अनुसार बीते माह 26 मई को एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर मीठा बाजार महावीर स्थान स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में तीन मोटरसाइकिल सवार 6 अपराधकर्मियों ने दुकान के अंदर घुसकर गोलीबारी की एवं लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में एकमा थाना में कांड क्रमांक-208/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। गठित एसआईटी द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर एक अभियुक्त आयुष कुमार पाण्डेय उर्फ सन्नी पाण्डेय, पिता- स्व० कामेश्वर पांडे, गरार, थाना -आंदर, जिला-सिवान को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। इस मामले के उद्भेदन व छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष एकमा एवं थाना के अन्य कर्मी सहित जिला आसूचना इकाई सारण की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply