Advertisement

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी 46 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का समाधान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 46 से अधिक रहिवासियों की समस्याएं/शिकायतें सुनी गईं। जनता दरबार के दौरान भूमि अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाएं, नगर निगम चास, जिला आपूर्ति, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, लीड बैंक, भूमि विवाद आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

उपायुक्त ने इन आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर दर्जनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर फरियादियों को तत्काल राहत भी प्रदान की गई।

नियमित रूप से आयोजित होगा जनता दरबार

इस अवसर पर जन सुनवाई को और अधिक सशक्त बनाने हेतु उपायुक्त झा ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में किया जाएगा। बताया कि जनता दरबार में शामिल होने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। आम नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे उनके समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *