Advertisement

मुखिया पुत्री आरोही रानी के निधन पर क्षेत्र में शोक, बाजार बंद

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना की 14 वर्षिया पुत्री आरोही रानी का 29 मई को निधन हो गया।

आरोही का झारखंड की राजधानी रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल मे 29 मई के दोपहर एक बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतका के संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पुत्री आरोही रानी पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल गोमिया में क्लास नवीं की छात्र थी। बीते 14 मई को स्कूल प्रबंधन की ओर से एनसीसी कैंप में शामिल होने वह हजारीबाग गयी थी, जहां अचानक उसका तबियत बिगड़ गया।

उन्होंने कहा कि उनकी बीमार बच्ची को स्कूल प्रबंधन द्वारा हजारीबाग में छोड़ दिया गया था। एक भी शिक्षक छात्रों का तबियत खराब होने पर देख भाल करने के लिए नहीं था।

बताया कि बीते 21व् 22 मई से उनकी बच्ची की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण 23 मई को आनन फानन में हजारीबाग से ऑक्सीजन लगा कर ऑर्किड हॉस्पिटल रांची ले जाकर भर्ती कराया। जहां 29 मई को देहांत हो गया। इधर बच्ची के निधन की खबर पर पूरा तेनुघाट और आसपास में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तेनुघाट के दुकानदारों ने बच्ची के निधन को लेकर अपनी दुकाने बंद रखी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *