Advertisement

मजदूर दिवस पर बीएमएस नेता द्वारा मजदूरों को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मजदूर दिवस) के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला मंत्री ललन कुमार मल्लाह ने मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भामसं नेता मल्लाह ने बताया कि किसी भी दिवस या जयंती मानने का उद्देश्य उन्हें उनकी उपस्थिति का एहसास दिलाना होता है कि वो भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि आज भी हमारे बहुत से क्षेत्रों में मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिलती। कहा कि आप अपने हक और अधिकारों के लिए आगे बढ़े, ताकि आपके अधिकारो का हनन ना हो सके।

भामसं नेता ने कहा कि श्रमिक अपने और अपने परिवार के सपनों की आहुति देता है, तब जाकर अपने समाज व् देशवासियो के सपने पूरे होते हैं। देश के विकास में श्रमिकों का योगदान बेहद महत्पूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज में हमे श्रम का सम्मान करने की जरूरत है। उन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाई बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। इस अवसर पर दर्जनों कामगार साथी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *