एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन उद्घाटन बिंदेश्वरी देवी आवासीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अमित कुमार सिंह व प्रधानाचार्य पंकज पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य पंकज पांडेय ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि वर्तमान समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हुआ है। ऐसे में हमें शिक्षकों की नैतिक शिक्षा पर बल देना होगा। उन्होंने कहा कि अपना विद्यालय नगर में श्रेष्ठ बने, इस पर हमें फोकस करना है। विद्यालय समाज की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कार्यशाला आगामी सत्र के लिए योजनाओं के निर्माण और उसके क्रियान्वयन के लिए आयोजित की गयी है।
नये सत्र में शिक्षक-शिक्षिका ऊर्जावान होकर शिक्षण कार्य करें, क्योंकि जीवन का हर क्षण बहुमूल्य होता है। एक-एक क्षण का उपयोग हमें बच्चों के समग्र विकास में करना है।कार्यशाला में वर्तमान सत्र की समीक्षा, सबल व निर्बल पक्षों पर विचार, आचार्य भारती का गठन, प्रांतीय कार्य योजना, शैक्षिक पंचांग आदि पर चर्चा की गयी। ऐसी आप सभी से अपेक्षा है। कार्यशाला में सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply