Advertisement

ग्रामीण बच्चों ने अपने प्रतिभा का लहराया परचम, डीएम ने किया सम्मानित

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक अध्यनरत 7 कक्षाओं में साइंस के मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए बिहार विज्ञान प्रावैधिकी परिषद की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। आयोजित परीक्षा में कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक यानी कुल सात कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कुल 21 स्टेट टॉपर्स में सात स्टेट टॉपर्स वैशाली जिले के हैं।

बताया जाता है कि इसमें छठी कक्षा के प्रथम टॉपर्स देव कुमार, द्वितीय सनी कुमार और तृतीय सपना कुमारी तीनों वैशाली जिला के हद में महुआ अनुमंडल के सूरतपुर गांव के आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। ज्ञात हो कि सूरतपुर महुआ अनुमंडल का एक गांव है, जहां की साक्षरता दर 59.05 प्रतिशत है।

बच्चों की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर वैशाली के जिलाधिकारी (डीएम) यशपाल मीणा स्वयं अपने कार्यालय कक्ष में इन बच्चों से मिले और इन्हें सफलता के लिए बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। डीएम से मिलकर देव कुमार, (पिता शिवनाथ रजक, ग्राम चकमजाहिद(, सन्नी कुमार, (पिता अरुण साह, ग्राम सूरतपुर) तथा सपना कुमारी, (पिता सनोज राय, ग्राम सूरतपुर) काफी प्रसन्न नजर आए।

इन तीन छात्रों के अलावा वैशाली जिला से स्टेट टॉपर में सुगंधा कुमारी, कक्षा सातवीं, मध्य विद्यालय चान्दपुर (राघोपुर), अंशु पटेल, कक्षा सातवीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानपुर बरेवा, शुभम कश्यप, कक्षा दसवीं जवाहर नवोदय विद्यालय और 12वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी, एसआरडीएस हाई स्कूल कर्णपुरा शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *