राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में एएमसी एवं एआरसी के तहत कार्यरत ठेका मजदूरों की बैठक 2 फरवरी को स्थानीय स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सागर तूरी एवं संचालन रणजीत कुमार ने किया।
बैठक में एएमसी एवं एआरसी के तमाम ठेका मजदूरों को एकजुट करने को लेकर डीवीसी एएमसी, एआरसी मजदुर संगठन नामक कमिटी का गठन कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें बतौर अध्यक्ष हबीब अंसारी, उपाध्यक्ष सागर तूरी, मनीर आलम, गोविंद प्रजापति, अमित सिंह, कोषाध्यक्ष टी सनी, उप कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान, गौतम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष टी राजीव, उप कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे, सचिव रंजीत कुमार, सह सचिव राजेश राम, दशरथ रजक, मो. जिलानी, छोटेलाल बेसरा, संगठन सचिव प्रीतम, सह संगठन सचिव संतोष सिंह, अरविंद कुमार, मोहम्मद फैज अहमद, गणेश कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
बैठक में मजदुर नेता रंजीत महतो, संतोष सिंह, सागर तूरी आदि ने कहा कि डीवीसी मुख्यालय कोलकाता द्वारा घोषित मजदूरी एवं अन्य सुविधाएं एएमसी एवं एआरसी मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है। कहा गया कि मजदूरों की समस्याओं के निदान को लेकर कई बार डीवीसी प्रबंधन को पत्र लिखा गया, परन्तु समस्या जस का तस है। कहा गया कि एएमसी एवं एआरसी में कार्यरत ठेका मजदूरों को नेशनल होलि-डे का पैसा भी नहीं मिल रहा है। पद के अनुसार वेतन भी संबंधित ठिकेदार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। साफ सफाई करने वाले मज़दूर को मेज़रमेंट के नाम पर भी कोई सुविधा नहीं दिया जा रहा है। न ही समय पर वेतन का भुगतान किया जाता है।
ओवरटाइम का पैसा भी नहीं मिलता है। इसके अलावे भी मजदूरों की कई समस्याएं है, जिसका निदान करने के प्रति डीवीसी प्रबन्धन व ठीकेदार गम्भीर नहीं है। जिसके खिलाफ जल्द आंदोलन करने की भी रणनीति बैठक में बनाई गई।
बैठक में उपरोक्त के अलावा अमित सिंह, मो. मनीर अंसारी, संतोष सिंह, मो. हबीब अंसारी, अरविन्द कुमार, राजा कुमार, प्रीतम, मानस भंडारी सहित दर्जनों मजदूर समर्थक गणमान्य उपस्थित थे।
35 total views, 35 views today