Advertisement

अधिवक्ता संघ के तमाम पदों पर नामांकन सही पाए गए

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024-26 का चुनाव को लेकर 10 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच चुनाव पदाधिकारी द्वारा किया गया। जांच के बाद सभी प्रत्याशी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाया गया।

उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि 11 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि है। नामांकन पत्र जांच के बाद अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन, अवध किशोर सिंह एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद महतो एवं वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर एवं सुशील कुमार सिंह, आदि।

सहायक सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं गणेश तिवारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद के नामांकन सही पाए गए। इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और विनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *