Advertisement

चटरोचट्टी थाना में जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए कैंप का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के सुदूरवर्ती चतरोचट्टी थाना में जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए गोमिया सीओ द्वारा कैंप का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को गोमिया प्रखंड के हद में चतरोचट्टी थाना में अंचल अधिकारी आफताब आलम के द्वारा जमीन से संबंधित को कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सीओ आलम ने कहा कि भूमि से सबंधित जो भी विवादास्पद मामले है हर हाल में समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, भूमि विवाद से ही आपस में संबंध बिगड़ता है। जो आगे विवाद का कारण बनता है।

सीओ द्वारा कैंप में उपस्थित प्राप्त आवेदन पर गहन जांच पड़ताल करते हुए दोनों पक्षों से समझौता कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कैंप में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदन पर थाना परिसर में मामले का निष्पादन किया गया। उन्होंने गोमिया प्रखंड के सभी थाना में कैंप का आयोजन करने की बात कही।

कैंप मे संबंधित थाना क्षेत्र के पंचायत में भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा करने की बात कही। साथ ही कहा कि गोमिया में भू माफियाओं द्वारा भी कई मामले आए हैं, जिस पर कार्वाही करने की बात कही। मौके पर चतरोचट्टी थाना प्रभारी एवं पंचायत के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *