Advertisement

अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024-26 का चुनाव को लेकर 9 दिसंबर को विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए अवध किशोर सिंह, महासचिव पद के लिए वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद के लिए राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र कुमार सिंह, उप कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए नरोत्तम प्रसाद, शारदा देवी एवं निरंजन महतो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था, जिसमें अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन, अवध किशोर सिंह एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद महतो एवं वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर एवं सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं गणेश तिवारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। जबकि 11 दिसंबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। वहीं आगामी 20 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी। इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *