Advertisement

बीपीएससी शिक्षकों का रजत जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) 99 बैच के शिक्षको का रजत जयंती सह मिलन समारोह 9 दिसंबर को मुजफ्फरपुर जिला के हद में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशोपुर पोखर कुढ़नी में आयोजित किया गया। मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार मिलन सह रजत जयंती के अवसर पर अतिथि भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीपीएससी 99 बैच के सभी शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कुढ़नी सुष्मिता कुमारी, उप प्रमुख योगेन्द्र राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिंटू कुमारी, प्रखंड साधन सेवी (मध्याह्न भोजन) धीरज कुमार, पंचायत के मुखिया मीरा देवी, पंचायत समिति सदस्य पंकज साह, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सुबोध कुमार की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। जबकि कार्यक्रम का संचालन मुजफ्फरपुर के युवा कवयित्री सविता राज ने सुंदर अंदाज में किया।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कुढ़नी प्रखंड के शिक्षक सुनील कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, रामपुकार सिंह, गोपाल शर्मा, चंद्र भूषण कुमार, सन्नी कुमार,अफरोज आलम अंसारी, संजय कुमार, विवेक कुमार सहित कई शिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मौके पर दर्जनों शिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *