Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय के नन्हें छात्रों को मिला स्कूल ड्रेस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 9 दिसंबर को विद्यालय के नन्हें छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय के वर्ग एक एवं वर्ग दो के 41 बच्चे-बच्चियों के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया। बताया गया कि दो सेट यूनिफॉर्म के साथ एक स्वेटर एवं जूता-मौजा भी शामिल है। वितरण व्यवस्था को पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी के हाथों शुरुआत की गयी।

मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा, शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, तारकेश्वर कपरदार, यमुना कपरदार, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन, कंप्यूटर को-ऑर्डिनेटर गोपाल पाल, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मो. हाकिम सहित कई गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *