बारह बच्चे व तीन गर्भवती का टीकाकरण
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सघन पल्स-पोलियों अभियान के तहत 8 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत अंतर्गत 14 बूथों में पांच वर्ष तक के कुल 1123 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत के छह बूथों में 619 एवं अंगवाली दक्षिणी के आठ बूथों में 504 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। इन सभी बूथों में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य को पदस्थापित किया गया था।
बताया जाता है कि बूथो (केंद्रो) में प्रवेक्षण बतौर एएनएम कुमारी बबिता एवं प्रतिभा कुमारी प्रतिनियुक्त थी। पोलियो बूथों में सेविका उर्वशी मिश्रा, मेनका देवी, ललिता देवी, सहिया उषा देवी, सुमित्रा देवी, सहायिका डेगेश्वरी देवी, अहिल्या देवी, रुक्मिणी देवी, उमा कुमारी, प्रिंस कपरदार, बिंदेश्वर कपरदार, महेंद्र मांझी, जबकि दक्षिणी पंचायत में सुनीता देवी, बीणा देवी, हिना, सूरजमनी, पूनम सहिया किरण, स्वस्थ कर्मी गौरव कपरदार आदि सक्रिय रहे।
बारह बच्चे व तीन गर्भवती का टीकाकरण
एक अन्य जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के घासी टोला आंगनवाड़ी केंद्र में 8 दिसंबर को बारह छोटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। एएनएम कुमारी प्रतिभा, सेविका संजू देवी, सहायिका डेगेश्वरी देवी सक्रिय रहीं। यहां गर्भवती महिलाओं को उचित सलाह भी दी गई।
![]()













Leave a Reply