लड़कियों के नेतृत्व क्षमता विकास के लिए खेल जरूरी-नियोती
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय स्थित खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गैर सरकारी संस्था सहयोगिनी के सौजन्य से 16 दिवसीय अभियान के तहत 8 दिसंबर को खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में कसमार प्रखंड के सात पंचायत की किशोरी फुटबॉल टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित की गयी। इस दौरान प्रखंड के पोंडा, गर्री, दुर्गापुर, खैराचतर, टांगटोना, बगदा एवं सोनपुरा की फुटबॉल टीमों के बीच मैच खेला गया।

समापन के अवसर पर टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी डे, थाना प्रभारी भजन लाल महतो, मुखिया हारु रजवार, परिपोषा कुमारी, गीता देवी, सहयोगिनी संस्था की सचिव कल्याणी सागर, निदेशक गौतम सागर, कुमारी किरण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों व अन्य गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नियोती डे ने कहा कि अब फुटबॉल खेल सहित हर खेल में लड़कियां सफलता हासिल कर रही है। अब लड़कियां जिला, राज्य से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा रही है। कसमार थाना प्रभारी भजनलान महतो ने कहा कि किशोरियों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत सहयोगिनी संस्था की बेहतरीन पहल है।
इससे बालिकाओं के बीच खेल प्रतिभा में निखार आएगी। मुखिया हारु रजवार ने कहा कि हर क्षेत्र में लड़कियां खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना एवं क्षेत्र का नाम रौशन करेंगी। उन्होंने कहा कि खेल को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि कैरियर के रूप में देखने एवं नजरिया बदलने की जरूरत है। सहयोगिनी सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि समाज और परिवार में बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में समान अवसर मिलना चाहिए।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच पोंडा और बगदा की टीम के बीच हुआ, जिसमें बगदा ने पोंडा की टीम को 1 गोल से पराजित किया। वहीं प्रतियोगिता में तृतीय स्थान दुर्गापुर की टीम ने प्राप्त की। इस दौरान म्यूजिक चेयर तथा घड़ा फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के समापन के बाद खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल व अन्य उपहार देकर संस्था ने सम्मानित किया।
मौके पर सहयोगिनी के रवि कुमार, अनिल हेंब्रम, अनीता देवी, रिया हालदार, रेखा देवी, बिनीता देवी, संगीता देवी, विकास कुमार, सूर्यमुनि देवी, मंजू देवी, प्रतिमा देवी, सोनी कुमारी, हबीब नाज, प्रीतम सागर, रमन चतुर्वेदी व अन्य किशोरियां समेत महिलाएं उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply