Advertisement

तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का डीडीसी ने की शुरुआत

पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटे नहीं-डीडीसी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिले भर में 8 दिसंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी। सदर अस्पताल परिसर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिसमें 3 लाख 53 हजार 551 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने अपील किया कि पोलियो खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। कहा कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में बूथ बनाए गए हैं। डीडीसी ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।

जानकारी के अनुसार अभियान के प्रथम दिन बूथों पर शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे तथा तीसरे दिन क्रमशः 9 व् 10 दिसंबर को घर-घर जाकर खुराक पिलाना है।
डीडीसी के अनुसार जिला स्तर के पदाधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियान की निगरानी करेंगे। कहा कि इस बार पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर से अभियान के सफल आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 2005 बूथ बनाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *