Advertisement

अतिशा प्रताप का कूचीपूरी नृत्य देख भाव विभोर हुए मेला दर्शक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित युगल गुरु राजा राधा रेड्डी की शिष्या और सारण के भाजपा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी की छोटी बेटी अतिशा प्रताप की मनमोहक एकल कुचीपुड़ी नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर बीते 7 दिसंबर की संध्या अतिशा ने अपनी शास्त्रीय नृत्य कला से मेला दर्शक व् श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। कह सकते हैं कि इस वर्ष मेला दर्शकों को भारतीय नृत्य और संगीत कला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उनके मनमोहक नृत्य को देखकर दर्शकों की भीड़ मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

बता दें कि, भारत अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व विख्यात है। भारत में कई शास्त्रीय नृत्य प्रचलित है, जिनमें कुचीपुड़ी का महत्वपूर्ण स्थान है। अपनी जटिल और विशेष भाव भंगिमाओं के लिए यह नृत्य प्रसिद्ध है, जिसमें एक विषय विशेष को नृत्य कला के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।

अतिशा बाल्यकाल से ही कला के प्रति समर्पित रहीं हैं। जिसके कारण उनके पिता ने तीन साल की उम्र में ही उसे महान कुचिपुड़ी नृत्य गुरु राजा राधा रेड्डी के सानिध्य में नृत्य कला को निखारने के लिए भेजा। अतिशा ने इस दौरान थाली पर नृत्य कर दर्शकों को चकित कर दिया।

सोनपुर मेले में कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति करती अतिशा ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। अंत में सारण के डीएम अमन समीर तथा एसपी डॉ कुमार आशीष ने अतिशा को सम्मानित किया। अतिशा ने अभी तक भारत और विदेशों में बड़े मंचों पर प्रस्तुति दी है, जिसमें प्रमुख रूप से लंदन फैशन वीक का उद्घाटन व समापन समारोह। साइट डी म्यूजिक फिलहारमोनी पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय शो नमस्ते फ्रांस में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *