Advertisement

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में बाल वाटिका कार्यक्रम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा बीते 7 दिसंबर को बाल वाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सह प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख मंजू श्रीवास्तव उपस्थित रही, जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए शिशु वाटिका के 12 व्यवस्थाओं एवं स्वर्ण प्राशन के विषय से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि विद्यालय के कक्षा अरुण से कक्षा प्रथम तक के भैया बहनों ने बाल वाटिका कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सह प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख मंजू श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव रामस्वरूप पोद्दार, कोषाध्यक्ष सह गुरु मां मालती लागुरी द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं वंदना कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा प्रथम के भैया अमित कुमार एवं बहन दिव्यांशी पांडा द्वारा किया गया। बाल वाटिका कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने भैया बहनों ने दो गीत, दो नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही प्रदर्शनी में प्रयोगशाला, चिड़ियाघर और रंगमंच कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरु मां सीमा पालीत ने अतिथि परिचय प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं मार्गदर्शन सचिव रामस्वरूप पोद्दार एवं आशीष वचन अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अंजली बोस द्वारा किया गया। अंत में शांति मंत्र बहन आकांक्षा पिंगुवा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *