Advertisement

सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने किया पोस्टल बैलट से मतदान

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (जबरक)। धनबाद जिला मुख्यालय समाहरणालय के प्रथम तल पर बने फैसिलिटेशन सेंटर में 10 नवंबर को सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने पोस्टल बैलट से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी मिश्रा ने कहा कि एक अच्छी सरकार चुनने के लिए हमें एक बार फिर से पांच साल बाद मौका मिल रहा है। इसलिए इस मौका का फायदा सभी मतदाताओं को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए।

सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 13 एवं 20 नवंबर को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें। साथ हीं उन्होंने युवा पीढ़ी को खासकर आगे आकर अपने अच्छे भविष्य के लिए वोट करने हेतु अपील की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *