प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्लूसी) अंगवाली में नौ नवंबर को ओपीडी शिविर के 30 रोगियों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की गई। जबकि 12 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई।
बताया जाता है कि उक्त स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं को खानपान संबंधी उचित परामर्श भी दी गई। यहां शिविर के सफल आयोजन में सीएचओ अजीबुन निशा, एएनएम कुमारी बबीता, सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी आदि का सक्रिय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply