Advertisement

टांगटोना में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत में 8 नवंबर को एनडीए प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की अपील की गयी।

बताया जाता है कि जनसंपर्क के क्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन कभी अपने किए कार्यों की प्रशंसा की जरूरत नहीं समझती है। काम पर विश्वास रखती है। लेकिन, इंडिया गठबंधन एक-दो काम करके उपलब्धि हासिल करने की बात कहती है। जबकि, तमाम उपलब्धि केंद्र के द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री बीमा का लाभ, हर परिवार को मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन मुफ्त, सभी परिवार वालों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है।

यह उपलब्धि एनडीए के पास है। महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र का विकास करने वाले वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 5 वर्षों के कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधायक का जो काम क्षेत्र में दिख रहा है, इसका दायित्व मतदाताओं को चाहिए कि भारी मतों से डॉ लंबोदर महतो को विजय बनाने का काम करे, ताकि जो भी अधूरा काम बचा है उसे अगले 5 वर्षों में पूरा हो सके।

मौके पर उनके साथ विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र महथा, कसमार प्रखंड सचिव अरविंद पांडेय, पंचायत प्रभारी किशोर महतो, पंचायत संयोजक मुकेश गोस्वामी, बुथ अध्यक्ष वासुदेव महतो, दीपक झा सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *