Advertisement

बोकारो विधानसभा प्रत्याशी इमाम सफी ने जारी किया 21 सूत्री संकल्प पत्र

विरंची ने दस साल बर्बाद किया, क्षेत्र के विकास के लिए तीन साल काफी-इमाम सफी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी एवं भाषा-खतियान आंदोलनकारी इमाम सफी ने 8 नवंबर को अपना 21 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया।

जानकारी के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी ने बोकारो के बिरसा चौक से भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण करते हुए उक्त घोषणा पत्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए तीन वर्ष काफी होता है। जबकि वर्तमान बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने जनता तथा क्षेत्र का दस वर्ष बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने बोकारो के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विस्थापन और मुआवजा पर ठोस काम करने की शपथ ली। शफी ने कहा कि इतने भी बोकारो में विधायक बने और सिर्फ यहां की जनता को दीग़भ्रमित करने का काम किया। कहा कि विस्थापन नीति को दुधारू गाय समझ कर वर्तमान विधायक अधिकारियों से राशि लेते रहे। विस्थापित के बातों को नजर अंदाज करते रहे। सफी ने कहा कि यदि उनकी जीत होती है तो विस्थापन नीति और बेरोजगारों को रोजगार व् शिक्षा की गारंटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *