Advertisement

उदियमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व छठ सम्पन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 8 नवंबर को उदियमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हो गया। अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला उपवास समाप्त हो गया। जिससे उनके चेहरे पर श्रद्धा और भक्ति की झलक दिखाई दे रही थी।

बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट एवं इसके आसपास के क्षेत्र में छठ पर्व ka अनुष्ठान धूमधाम के साथ मनाया गया। चारों ओर छठ माता के गीत से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।

छठ व्रत के पहले दिन 5 नवंबर को व्रतधारियों ने स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना करते हुए नहाय खाए, 6 नवंबर को खड़ना पर्व, 7 नवंबर को अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य तथा 8 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व पूर्ण हो गया।

लोक आस्था का महापर्व छठ व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इस महापर्व में जगह जगह छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। क्षेत्र के सभी घाटों पर साफ सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था की गई थी।सभी छठ घाट पर सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर छठ घाट पर पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *