Advertisement

डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल स्थित जमा दो उच्च विद्यालय में 6 नवंबर को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का समापन स्कूली बच्चों को उपहार देकर किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां बीते 4 नवंबर से शुरू हुए मतदाता जागरूकता अभियान में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसे लेकर क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिसका समापन 6 नवंबर को बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया।

इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक प्रशांत कुमार, शिक्षक सुकेश प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, रमेश कुमार ने सक्रीय भूमिका निभाई। साथ ही विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *