Advertisement

इनफ्लुएंसर्स सम्मान में रील्स क्रिएटर अवॉर्ड शो का होगा आयोजन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। डीएलजी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा वेलकम भोजपुरी होली के सफल आयोजन के बाद नव वर्ष 2025 में रील्स क्रिएटर अवॉर्ड शो का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम नव वर्ष के प्रथम दिन अर्थात एक जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित की जायेगी।

कार्यक्रम के आयोजक दीपक भोजपुरिया ने बताया कि वेलकम भोजपुरी होली के सफल आयोजन से प्रेरित होकर उन्होंने नव वर्ष में यह कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। यह इनफ्लुएंसर्स के सम्मान में किया जा रहा है। बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष कर इनफ्लुएंसर नजर आयेंगे, जो सोशल मीडिया में रिल्स बनाते हैं। उन्हीं में से सर्वश्रेष्ठ रील्स क्रिएटर को सम्मानित किया जाएगा। जबकि, कार्यक्रम में फिल्म जगत के स्टार्स भी शामिल होंगे।

दीपक भोजपुरिया के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर जेएलजी बिल्डर, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज गुप्ता और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत हैं। कार्यक्रम सहयोगी आशीष गुप्ता एवं बिट्टू शाह हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *