Advertisement

नशे की धुत कार चालक युवक ने दूसरी कार में मारी टक्कर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़-फुसरो पथ पर पिछरी के समीप सामने से आ रहे एक कार ने दूसरे कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक नशे में धुत बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 4 नवंबर की संध्या पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी के समीप फुसरो की ओर से जा रही कार क्रमांक-JH09AN/ 3884 सुभाषनगर रामचंद्र हाड़ी का पुत्र ने रांची की ओर से गिरीडीह की ओर जा रहे कार क्रमांक JH11AL/ 3558 को जोरदार टक्कर मार दिया।

इस संबंध में दूसरे कार सवार जय बहादुर सिंह ने बताया कि रांची से वह अपनी बेटी का ईलाज करवा कर गिरीडीह पुलिस लाइन जा रहा था। फुसरो की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना मे कार का एक हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *