Advertisement

डीएपी खाद के अभाव में समस्तीपुर जिला में आलू रोपनी प्रभावित

ताजपुर के दुकानों से सभी प्रकार का खाद उपलब्ध कराएं विभाग-किसान महासभा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला में सरकारी उदासीनता के कारण डीएपी खाद की किल्लत देखी जा रही है। इससे आलू रोपनी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड में किसान खेत तैयार कर डीएपी खाद के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। प्रखंड प्रशासन अविलंब खाद की कालाबाजारी बंद कर किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराएं अन्यथा किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

किसानों की शिकायत के मद्देनजर इस अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी 4 नवंबर को संयुक्त रूप से दी। नेताद्वय ने कहा कि आलू रोपनी में डीएपी खाद की जरूरत होती है। किसान आलू की खेत तैयार कर डीएपी खाद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खाद दुकानदार डीएपी की उपलब्धता से इंकार कर रहे हैं।

जबकि, कुछ दुकानदार बैक डोर से 4 से 5 सौ रुपए अधिक लेकर डीएपी खाद दे रहे हैं। नेताद्वय ने थोक विक्रेता से खुदरा विक्रेता को दिया गया खाद का मिलान करने, फर्जी आधार कार्ड पर वितरित खाद की जांच करने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, खाद अनुश्रवण समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खाद दुकानों का निरिक्षण करने, किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने अन्यथा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *